मीडिया की विश्वसनीयता इतनी गिर चुकी है: Tejasvi Yadav

1 year ago

दुर्भाग्यपूर्ण है कि विगत 10 वर्षों में मीडिया की विश्वसनीयता इतनी गिर चुकी है कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होने के कारण अब सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता मीडिया को नसीहत ही नहीं बल्कि आईना दिखा कर्तव्य की याद दिला रहे है। पहले यह काम मीडिया का था।

कुछ स्वार्थी चैनलों एवं मीडिया के साथियों ने राष्ट्रीय सुरक्षा को दरकिनार करते हुए TRP के चक्कर में राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित मामलों की रिपोर्टिंग करते समय निरंतर भारत सरकार के दिशा-निर्देशों और नियमों की अवहेलना ही नहीं की बल्कि स्टूडियो में मनगढ़ंत झूठ और काल्पनिक कहानियां चलाकर देशवासियों को गुमराह किया तथा भारतीयों के देशप्रेम व भावनाओं का दोहन कर असंवेदनशील, अनप्रोफेशनलिज्म और गैर जिम्मेदाराना रवैये का परिचय दिया है।

अनेक प्रभावहीन चैनलों ने Views पाने के लिए एनिमेटेड वीडियो के माध्यम से अलग ही ट्रेंड सेट करने की कोशिश की। ज्ञात रहे कि भारत सरकार और रक्षा मंत्रालय ने विशेष रूप से वास्तविक समय और संवेदनशील स्थलों के अलावा ऐसे दृश्यों के प्रसार, तथा चल रही सैन्य कार्रवाइयों से संबंधित “सूत्रों के हवालों तथा स्रोत-आधारित” सूचना के उपयोग पर पूर्व से ही प्रतिबंध लगाया हुआ है।

– Tejasvi Yadav

Leave a Reply