सिख किसानों के ख़िलाफ़ फ़र्ज़ी मुक़दमे और NIA के तहत मुक़दमे किसने कराये थे?

2 years ago

सिख किसानों के ख़िलाफ़ फ़र्ज़ी मुक़दमे और NIA के तहत मुक़दमे किसने कराये थे? नरेंद्र मोदी ने

BJP देश भर में राहुल गांधी जी के ख़िलाफ़ FIR करा रही है.

सिख क़ौम के बारे में इन लोगों से कुछ सवाल हैं :-

▪️पश्चिम बंगाल में BJP नेताओं ने एक सिख IPS अधिकारी को ख़ालिस्तानी कहा – सिर्फ़ इसलिए क्योंकि वो सरदार हैं और उन्होंने पगड़ी पहनी है

▪️पगड़ी पहने 700 से ज़्यादा सिख किसान अपना हक़ मांग रहे थे, उनकी शहादत हो गई. किसने कहा था- ‘क्या वो मेरे लिये मरे हैं’? नरेंद्र मोदी ने

▪️सिख किसानों पर आंसू गैस के बम गोले किसने चलवाये? सिख किसानों के रास्ते किसने खोदे? सिख किसानों के रास्ते में कीलें किसने बिछा दीं? किसने सिख किसानों के रास्तों में सीमेंट की चट्टानें खड़ी कर दीं? नरेंद्र मोदी ने

▪️जब सिख किसान दिल्ली आना चाहते थे तब उन्हीं के बेटों से उनपर लाठियां बरसवाने का काम किसने किया था? नरेंद्र मोदी ने

▪️सिख किसानों के ख़िलाफ़ फ़र्ज़ी मुक़दमे और NIA के तहत मुक़दमे किसने कराये थे? नरेंद्र मोदी ने

▪️किसके सांसदों और मंत्रियों ने आंदोलन कर रहे सिख किसानों को गुंडा, मवाली, आतंकी और खलिस्तानी बुलाया था? नरेंद्र मोदी के लोगों ने

▪️किसके लोग देश के अन्नदाताओं की बेइज़्ज़ती करते हुए आज तक कहते हैं कि किसान आंदोलन का संचालन और फंडिंग खलिस्तानी कर रहे थे? नरेंद्र मोदी के

▪️किसने पंजाब के 3.5 करोड़ पंजाबियों की अस्मिता पर सवाल उठा दिया था और यह कहा था ‘मैं बच कर आ गया’? नरेंद्र मोदी ने

अगर हिम्मत है तो जवाब दीजियेगा

राहुल गांधी के ख़िलाफ़ तमाम FIR करके आप अपनी कुंठा दिखा रहे हैं. उनकी लोकप्रियता को आप भले ना पचा पा रहे हों लेकिन इस देश के लोग आपकी असलियत से वाक़िफ़ हैं और वो मोहब्बत वाले लीडर राहुल गांधी के साथ हैं

राहुल गांधी हर धर्म, हर समुदाय के लिए समान अधिकारों की बात करते रहे हैं और आगे भी करेंगे – जहां सबको अपनी परंपराओं को, अपने प्रतीक चिन्हों को, अपने धर्म को निभाने की, अपने तौर तरीक़ों की स्वतंत्रता होनी चाहिए

– Supriya Srinate

Leave a Reply